#खुशियों_की_दास्तां
पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, सरिता की बदली जिंदगी
भिण्ड की गृहिणी ने 15 हजार के ऋण से शुरू किया सिलाई व्यवसाय, समय पर चुकौती से खुला भविष्य का रास्ता
केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना न केवल आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि कई परिवारों को आत्मनिर्भरता की नई राह भी दिखा रही है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है भिण्ड शहर के महावीर नगर की निवासी श्रीमती सरिता ओझा की, जिन्होंने शून्य से शुरुआत कर आज अपनी अलग पहचान बनाई है।
स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की चाह रखने वाली श्रीमती सरिता पैसे की कमी के कारण निराश थीं। तभी उन्हें नगर पालिका भिण्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। अधिकारियों ने उन्हें योजना के लाभ और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। सरिता ने तत्काल नगर पालिका में आवेदन किया और नगर पालिका द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्परता से उनका आवेदन स्वीकृत करवाया गया। योजना के तहत उन्हें प्रथम चरण में 15,000 रुपये का कोलैटरल-मुक्त वर्किंग कैपिटल ऋण उपलब्ध कराया गया।
श्रीमती सरिता ने बताया कि इस राशि से उन्होंने 'परी लेडीज टेलर्स' नाम से भिण्ड शहर के लहार रोड, वीरेन्द्र वाटिका में अपना सिलाई का व्यवसाय शुरू किया। समय पर ऋण चुकाने से उनकी भविष्य की ऋण पात्रता सुधरी है, जिससे भविष्य में बैंक से 25 हजार रुपये तक का ऋण लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्रीमती सरिता ओझा ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#SuccessStory
#भिण्ड
#Bhind