Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
awazaapki86
गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बड़ी बैठक, 4 अक्टूबर से हर घर महासंपर्क अभियान का ऐलान
Giridih, Giridih
| Oct 3, 2026
MORE NEWS
गांधी जयंती पर इंडियन पब्लिक स्कूल में स्वच्छता का संदेश, बच्चों ने लिया ‘स्वच्छ भारत–सुंदर भारत’ का संकल्प
Giridih, Giridih | Oct 3, 2026
गिरिडीह में तैलिक साहू सभा ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Giridih, Giridih | Oct 3, 2026
गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री और शहीद शेख भिखारी को नमन, सतीश केडिया बोले—गांधी की राह कठिन, लेकिन यही सच्ची राह
Giridih, Giridih | Oct 3, 2026
तिसरी में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया युवक, बाल-बाल बची जान #highlight #jharkhand #public
Giridih, Giridih | Oct 3, 2026
गिरिडीह में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की दस्तक, विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी
Giridih, Giridih | Oct 2, 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी हैं। सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए जनकल्याण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें नमन किया गया और उनके सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। वहीं, Reform Utsav को People’s Plan Campaign के साथ जोड़कर ग्राम सभाओं के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। ग्राम स्तर पर योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लाभुकों तक सरकारी सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #GandhiJayanti #LalBahadurShastri #Giridih #Jharkhand #ReformUtsav #PeoplesPlanCampaign #GramSabha
Giridih, Giridih | Oct 2, 2026
तेलोडीह में गांधी जयंती पर सजा विकास का मंच, भारत सरकार के उपसचिव समेत डीसी-एसपी व कई वरीय पदाधिकारी पहुंचे पंचायत सचिवालय ‘रिफॉर्म उत्सव’ एवं पीपुल्स प्लान कैंपेन का भव्य आयोजन, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गांव के समग्र विकास का तैयार हुआ रोडमैप गिरिडीह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर तेलोडीह पंचायत सचिवालय में ‘रिफॉर्म उत्सव’ एवं पीपुल्स प्लान कैंपेन (PPC) 2026 के तहत विशेष ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने की। तेलोडीह पंचायत सचिवालय में जिले एवं केंद्र सरकार के वरीय पदाधिकारियों का आगमन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। पंचायत की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक झारखंडी अंदाज में फूल-माला पहनाकर एवं स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग के उपसचिव श्री अजीत कुमार, विशिष्ट अतिथि गिरिडीह उपायुक्त श्री राम निवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार पहुंचे। इनके अलावा अपर समाहर्ता गिरिडीह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री तेज कुमार हस्सा, गिरिडीह प्रखंड प्रमुख श्रीमती पूनम देवी, अंचल अधिकारी श्री जितेंद्र प्रसाद एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री गुलज़ार खान समेत जिले के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। रोजगार से लेकर आजीविका तक, विकास के कई मुद्दों पर मंथन विशेष ग्राम सभा में तेलोडीह पंचायत के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन एवं विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं लखपति दीदी मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए नए आजीविका अवसर विकसित करने पर भी चर्चा हुई। जल जीवन मिशन, जल संरक्षण एवं ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने, जल संरचनाओं के संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्वच्छ और हरित पंचायत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। अधिकारों और योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों से सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और सरकारी योजनाओं को लेकर उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया। ग्रामीणों को बताया गया कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी रखना आवश्यक है। इस दौरान डिजिटल भूमि रिकॉर्ड (DILRMP), 16वें वित्त आयोग की योजनाओं, राशन कार्ड, ONORC/PMGKAY तथा BIS हॉलमार्किंग एवं उपभोक्ता अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में तेलोडीह पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, किसान, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पदाधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुए सीधे संवाद से पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को लेकर जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश सामने आया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह विशेष ग्राम सभा तेलोडीह पंचायत में विकास, रोजगार, आजीविका, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई।
Giridih, Giridih | Oct 2, 2026
तेलोडीह में निहाल अलुमिनियम, ग्लास एवं UPVC दुकान का हुआ शुभारंभ ।
Giridih, Giridih | Oct 2, 2026