🔴 जबलपुर में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, 120+ केस दर्ज
जबलपुर के रांझी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और खुलेआम शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ा अभियान चलाया। बापू नगर, बड़ा पत्थर, मोहनिया, रक्षा नगर समेत एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान शराब पीते मिले लोगों पर भी कार्रवाई की गई। कुछ युवकों को मौके पर उठक-बैठक लगवाई गई, जबकि पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही कई लोग मौके से भाग निकले।
पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अवैध शराब से जुड़े 120 से ज्यादा प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। रांझी के अलावा ओमती, मदनमहल और रसल चौक क्षेत्र में भी अवैध अहातों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
⚠️ पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश
🎥 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
👉 पूरी खबर वीडियो में देखें और ऐसी ही ताजा खबरों के लिए पेज को Follow करें।
Follow सच तक पत्रिका News
Follow ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
आपके इलाके में भी ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇
.
.
#Jabalpur #MPNews #Ranjhi #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89