🚨 बिसानी मोड़ पर दर्दनाक हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक गंभीर घायल
शाहनगर थाना क्षेत्र के बिसानी मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार/अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे पलट गई। हादसे में राजेंद्र आदिवासी के चेहरे और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि बाइक पर कुल चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
📍 हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां बीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार लोधी ने उपचार शुरू किया।
⚠️ एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
नशे की हालत में वाहन चलाने से न सिर्फ चालक, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है।
👉 पुलिस घटना की जांच कर रही है।
#Shahnagar #Bisani #RoadAccident #PannaNews #BreakingNews #RoadSafety #Dial112 #AccidentNews #MadhyaPradesh
Shahnagar, Panna | Aug 26, 2026