अंबाह: चंबल के पिनाहट-उसैथ घाट पर कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, सुबह से शाम तक चलता रहा आवागमन
Ambah, Morena | Aug 10, 2026 अंबाह। पिनाहट-उसैथ घाट पर सोमवार सुबह से शाम तक कांवड़ियों की भारी भीड़ रही। स्टीमर से लगातार श्रद्धालुओं को चंबल नदी पार कराया गया। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने कांवड़ियों को कतार में लगकर स्टीमर में चढ़ने की समझाइश दी। घाट पर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। यूपी और एमपी पुलिस की सक्रियता से यात्रा व्यवस्थित रही।