पथरगामा: पथरगामा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में पीचिंग कराने का आरोप
पथरगामा से बांसजोरी तक करोड़ों रुपया की लागत से कराई जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा रात के समय सड़क की पिचिंग कराई जा रही है और निर्माण स्थल पर संबंधित विभाग के जेई की मौजूदगी नहीं रहती है।