पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो. अली अशरफ फातमी ने जिलाधिकारी दरभंगा से की मुलाक़ात
लोहिया चौक, लहेरियासराय से
खाजासराय-पंडासराय से गुजरने वाली प्रस्तावित ऐलीवेटेड सड़क के कारण सैकड़ो व्यापारी एवं आवासीय क्षेत्र पूर्णत: उजड़ जाएगा : मो. अली अशरफ फातमी
दरभंगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. अली अशरफ फातमी ने कहा की लोहिया चौक, लहेरियासराय से
खाजासराय-पंडासराय से गुजरने वाली नई प्रस्तावित ऐलीवेटेड सड़क के निर्माण के कारण से सैकड़ो व्यापारी वर्ग का काम-काज एवं आवासीय क्षेत्र पूर्णत: उजड़ जाएगा। उन्होंने बताया की इसी सिलसिले में वार्ड 46, 47 एवं 48 के एक
प्रतिनिधिमंडल के साथ मैंने जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार से समाहरणालय स्थित कार्यालय पर पहुंचकर मुलाक़ात किया। और वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराया गया साथ में पूर्व विधायक व राजद नेता डॉ. फराज फातमी साथ में स्थानीय वार्ड 48 के पार्षद भंटू गुप्ता के साथव अन्य स्थानीय कई लोग भी शामिल थे।