गुलाना: 7.30 घंटे चला धरना, विधायक-जिलाध्यक्ष के टीआई हटाने समेत चार मांगों पर आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त
हिरण शिकार के प्रयास और सुंदरसी थाने में मारपीट के विरोध में रविवार दोपहर 1 बजे से चल रहा धरना प्रदर्शन रात 8.30 बजे समाप्त हुआ। शाजापुर विधायक अरुण भीमावत और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर प्रदर्शनकारियों की चार मांगों—टीआई हटाने, हिरण शिकार व अवैध हथियारों की जांच,