🚨 हर्रैया सतघरवा में खेत में मिली नवजात बच्ची, मचा हड़कंप!
#हर्रैया_सतघरवा | #बलरामपुर
गुरुवार भोर करीब 3 बजे अंधरपुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब धोबैनिया पहाड़ी नाले के किनारे राम कुमार के खेत में एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि नवजात को खेत में छोड़ दिया गया था।
ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ प्रतीत हो रहा था। सूचना ग्राम प्रधान पहलाद श्रीवास्तव को दी गई। प्रधान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाण्डेयपुरवा हर्रैया पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. कुलदीप ने स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट विजय कुमार सिंह के सहयोग से बच्ची का उपचार किया।
चिकित्सक के अनुसार बच्ची स्वस्थ है। बेहतर उपचार के लिए उसे बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पुलिस उसे लेकर गई।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नाला किनारे खेत में नवजात बच्ची मिली है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आखिर नवजात बच्ची को खेत में कौन छोड़ गया? पुलिस अब पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
आपकी नजर में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
#Balrampur #HarraiyaSatgharwa #BreakingNews #UPNews #NewbornBaby #नवजात_बच्ची #पुलिस #स्वास्थ्य_विभाग #हर्रैया_सतघरवा #बलरामपुर_न्यूज #उत्तरप्रदेश_न्यूज Balrampur Police
Balrampur, Balrampur | Oct 1, 2026