मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिकअप चालक झुलसा, ग्रामीण बोले- शिकायत के बाद भी विभाग नहीं जागा
बताते चले कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो पुल के पास गुरुवार की सुबह 9:00 बजे लटकते हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पिकअप चालक गंभीर रूप से झुलस गया ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है सेमरा बरहो निवासी रामबली यादव पल के पास पिकअप वाहन की ऊपर चढ़कर साफ सफाई करते समय हाई टेंशन की चपेट में आने से झुलसे।