गोहद: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Gohad, Bhind | Aug 16, 2026 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को लगभग 11 बजे गोहद नगर मंडल द्वारा अटल तिराहे पर स्थापित वाजपेई जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।