राजपुर: सरेंजा-कोचस मार्ग पर 25.36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
Rajpur, Buxar | Aug 16, 2026 राजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरेंजा-कोचस मार्ग से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 25.36 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एसपी होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।