बेंगाबाद: डीसी ने गादी श्रीरामपुर जल संयंत्र का निरीक्षण कर 10 दिनों में दोबारा चालू करने का निर्देश दिया
उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को 10 बजे पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के तहत संचालित गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की वर्तमान स्थिति, जल शोधन से संबंधित विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं, मशीनरी, उपकरणों एवं जलापूर्ति व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।