सिरसागंज: लगातार बारिश बनी आफत, गांव परिहारमऊ में कच्चे मकान की छत गिरी, पति-पत्नी व बच्चों समेत 6 लोग मलवे में दबकर घायल
फिरोजाबाद में लगातार हो रही बारिश के बीच नगला खंगर थाना क्षेत्र के परिहारमऊ गांव में गुरुवार सुबह एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे पति-पत्नी और चार बच्चों समेत एक ही परिवार के छह लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पहुंचाया।