कैराना: कैराना में यमुना नदी में डूबे छात्र का शव डेढ़ किलोमीटर दूर से बरामद, परिवार में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Sep 27, 2026 बरेली जिले के अलीगंज क्षेत्र के गांव मंसापुर निवासी नरदेव और अरविंद अपने परिवारों के साथ हरियाणा के पानीपत में रहते हैं। शनिवार सुबह दोनों परिवारों के सदस्य और आसपास रहने वाले करीब 20 लोग यमुना स्नान के लिए कैराना ब्रिज के निकट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अरविंद का नौ वर्षीय पुत्र विवेक गहरे पानी में डूबने लगा था, जिसे बचाते हुए विमल डूब गया था।