Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
हमारे साथी एक-एक पैसा जुटाकार ,मैं केतली लेकर जाता हूं मैदान में और... - Damoh News
praj84842
No video available
108
5
हमारे साथी एक-एक पैसा जुटाकार ,मैं केतली लेकर जाता हूं मैदान में और एक-एक पैसा माँगकर लोगों से ,उम्मीद करके कि हमें मदद करों और उस पैसे से पार्टी के झंडे खरीद कर के अगले दिन भेजता हूं।
57.3k views |
Damoh, Damoh
| Mar 15, 2024
MORE NEWS
मुख्य सड़कों से आवारा गोवंश को हटाने नगर पालिका ने चलाया अभियान == आवारा गोवंश को पकड़कर गौशाला भेजा गया, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई == नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर 18 अगस्त को नगर पालिका की टीम द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की गई। बारिश के मौसम में गोवंश के सड़कों पर बैठने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा यह अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने पुराना थाना, शिवाजी स्कूल के पास, टाउन हॉल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 8 आवारा गोवंश को पकड़ा। पकड़े गए गोवंश को मारूताल स्थित गौशाला में भेजकर सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। #damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
जनसुनवाई में 225 आवेदनों पर हुई सुनवाई ==== कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 225 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 12 आधार अपडेशन एवं 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। #damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
छात्राओं की शिक्षा की राह सुगम बनाएगी साइकिल - जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल == महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित === महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में मध्य प्रदेश सरकार की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि यह साइकिल छात्राओं की शिक्षा की राह को सुगम और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार छात्र-छात्राओं के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। #damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
कहानी सच्ची है == किसान समूह बनाकर हरे बैंगन की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे == हरा भटा (बैगन) से कृषको को हो रही है 3 से 6 लाख रूपये तक की आय === कृषक मेहनत लगन और जज्बे के साथ कार्य करे तो बहुत कुछ हो सकता है, ऐसे ही एक कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह के प्रगतिशील कृषक दमोह जिले के फुटेरा क्षेत्र में किसान समूह बनाकर हरे बैंगन की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। एक किसान को 3–6 लाख रुपये तक की आय हो रही है, जबकि प्रति एकड़ उत्पादन लागत लगभग 50 हजार रुपये आती है। किसानों को खेत पर ही व्यापारी मिल जाने से परिवहन और मंडी संबंधी खर्च/समय भी बचता है। कृषि विज्ञान केंद्र दमोह और उद्यान विभाग की तकनीकी सहायता से यह कृषक आगे बढ़ रहे है। दमोह जिले की तहसील बटियागढ़ ग्राम फुटेरा निवासी हेमंत पटैल प्रमुख सब्जी उत्पादक है। फुटेरा ग्राम के आसपास के गांव में लगभग 100 से 200 कृषक समूह बनाकर सब्जियों की खेती करते हैं और खासकर इसमें हरा भटा (बैगन) इसकी मांग बालाघाट ,सिवनी महाराष्ट्र आदि जगहों पर बहुत है, इससे प्रतिदिन एक से दो ट्रक सब्जियां अपने दमोह जिले के ग्राम फुटेरा से प्रतिदिन अन्य जिलों या राज्यों में जाती हैं । प्रतिदिन किसान भाई 2000 से 4000 हजार कमा रहे है, ऐसे कृषक तीन चार माह तक प्रतिदिन भटा का विक्रय करते है , इसमें लगभग एक किसान भाई को 3 लाख से लेकर 6 लाख रूपये तक की आय प्राप्त हो जाती है। इसमें लगभग उत्पादन लागत एक एकड़ में 50 हजार रूपये के लगभग आती है। वर्तमान में व्यापारी उनके खेत पर ही आकर सब्जी की खरीदी करते हैं जिससे इनको सब्जियों का रेट अच्छा मिल जाता है । श्री पटेल एवं अन्य कृषक प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र दमोह डॉ मनोज अहिरवार के मार्गदर्शन में उन्नत सब्जी उत्पादन का कार्य कृषकों के समूह बनाकर करते हैं जिससे सब्जी व्यापारियों को सीधे मार्केटिंग करते हैं जिससे कृषकों को सब्जी मंडी नहीं जाना पड़ता है। डॉ. अहिरवार कहते है अगर किसान भाई समूह में कोई भी सब्जी की खेती करते हैं या क्लस्टर बनाकर खेती करते हैं तो उनको रेट अच्छा मिलता है, इसी कारण से आज फुटेरा क्षेत्र के बहुत सारे किसान जो है भटा की खेती में अग्रसर हो रहे हैं और एक अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। कृषकों को ड्रिप पोलीमल्च भी उद्यान विभाग दमोह द्वारा दिये जाते है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा मार्गदर्शन में सभी किसानों को समय-समय पर रोग एवं कीट, उन्नत तकनीकी जानकारी दी जाती है । #damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
VIP रोड पर बेचने को फिराक में बैठे दंपती से 3.9 किलो गांजा जब्त, कोतवाली पुलिस ने किया माननीय न्यायालय के समक्ष पेश दमोह। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 3 किलो 935 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज सोमवार शाम 5 बजे न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। रविवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उत्कृष्ट स्कूल के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने राजेन्द्र मिश्रा निवासी नेनधरा, थाना बण्डा जिला सागर तथा उसकी पत्नी जूली साहू, मूल निवासी संभलपुर (ओडिशा) हाल निवासी नेनधरा, को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद किया गया। कोतवाली थाना में आरोपियों के �
Damoh, Damoh | Aug 18, 2026
5