उचकागांव: गोपालगंज में दो साल से विद्यालय से गायब पंचायत शिक्षक पर कार्रवाई की मांग, डीईओ को भेजा गया आवेदन
गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड स्थित एनपीएस सनाहा माधो में कार्यरत पंचायत शिक्षक संदीप कुमार के करीब दो वर्षों से बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने का मामला एक बार फिर शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अमरेंद्र कुमार पाण्डेय को आवेदन भेजकर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने त