कैराना: कांधला में मुकीम काला गैंग का गुर्गा 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, बरामद हुआ अवैध असलहा, बाइक व मोबाइल
शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में रविवार शाम खंद्रावली चौकी के निकट पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक को शक के आधार पर पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया, तो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार होने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।