बदायूं: उझानी पुलिस ने एक अभियुक्त को मोटरसाइकिल चोरी करते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Sep 23, 2026 बदायूं की थाना उझानी पुलिस के एसआई प्रेमपाल सिंह, कां० विष्णु सिंह ने अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान अभियुक्त अंकुश पुत्र मोरपाल निवासी बिहार हरचंदपुर थाना उझानी जनपद बदायूं को कल्याण सिंह चौक के सामने वाली गली से मकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।