बिंदकी: अलियाबाद के समीप अनियंत्रित लोडर ने पेड़ से टकराया, लगभग दो दर्जन श्रद्धालु घायल, कोरवा से मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अलियाबाद गांव के समीप रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे अनियंत्रित लोडर एक पेड़ से जा टकराया। जिसके चलते लोडर में सवार लगभग दो दर्जन श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। सभी श्रद्धालुओं को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तथा जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि श्रद्धालु कोरवा गांव से मानगढ़ जनपद प्रतापगढ़ जा रहे थे।