मथुरा: समाजसेवी संस्था कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
मथुरा। आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को समाजसेवी संस्था कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से महोली रोड स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तिरंगा फहराकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया एवं संस्था में सहयोग करने की अपील की