मानपुर: थाना इंदवार पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया, 1,22,500 रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद
Manpur, Umaria | Aug 11, 2026 थाना इंदवार पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है और आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमती करीब 1,22,500/- रुपये बरामद किये गए हैं।उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी इंदवार नंदलाल धुर्वे और उनकी टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर प्रयास जारी रखे जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है।