Bihar news: Munger बाढ़ पीड़ितों से मिले CM सम्राट व शिवराज सिंह चौहान| पीड़ित को मिलेगा 7 हजार रुपए
मुंगेर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया जायजा
मुंगेर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। दोनों नेताओं ने नवागढ़ी और शीतलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत शिविरों का निरीक्षण किया।
राहत शिविर में भोजन, दवा और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली गई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के लिए चल रहे अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याएं जानीं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की टीमें बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। क्षति का आकलन पूरा होने के बाद बिहार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई।
वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में करीब साढ़े आठ लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री ने मुंगेर-भागलपुर सड़क परियोजना को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरसात खत्म होने के बाद मुंगेर से भागलपुर के बीच करीब 82 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। सरकार के मुताबिक, इससे आवागमन बेहतर होने के साथ बाढ़ के दौरान सड़क संपर्क भी मजबूत होगा।
#Munger #MungerFlood #MungerNews #BiharFlood #BiharNews #FloodRelief #SamratChoudhary #ShivrajSinghChouhan #FloodAffected #BiharGovernment #FloodNews #CtvBiharNews #CtvBihar #MungerUpdates #बाढ़ #मुंगेर #बिहार_न्यूज़ #बाढ़_राहत #मुंगेर_न्यूज़