बदायूं: नबीगंज गौशाला को लेकर विवाद, पशु चिकित्साधिकारी पर कार्रवाई की मांग
म्याऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत नबीगंज स्थित गौशाला में कथित अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया। संगठन का आरोप है कि 18 अगस्त को गौशाला में 25 गौवंश मिले, जबकि 71 गौवंश के नाम पर सरकारी धन लिए जाने की शिकायत की गई थी।
शिकायतकर्ता प्रांत महामंत्री पंकज गुप्ता का आरोप है कि पशु चिकित्साधिकारी ज्ञानवीर ने शिकायत को असत्य बताते हुए उन पर गौशाला से पैसे मांगने का आरोप लगा दिया। इसके विरोध में संगठन ने ब्लॉक म्याऊ के सामने धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पशु चिकित्साधिकारी के निलंबन के साथ ब्लॉक की सभी गौशालाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसडीएम की अनुपस्थिति में ज्ञापन नायब तहसीलदार ने लिया।
#Budaun #BadaunNews #Myaun #Gaushala #GauSeva UPNews BreakingNews BudaunBreaking NationalBajrangDal PankajGupta GaushalaNews Corruption UPNewsToday
Budaun, Budaun | Sep 22, 2026