खंडवा नगर: खंडवा में नर्मदा पर ब्रिज बनकर तैयार, डामरीकरण बाकी: NHAI का दावा- दिवाली तक पूरा कंप्लीट होगा
इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत खंडवा के मोरटक्का गांव में नर्मदा नदी पर बन रहा सिक्सलेन ओवरब्रिज अब लगभग तैयार हो गया है। ब्रिज का सीमेंट-कांक्रीट का काम इसी महीने पूरा कर लिया गया है। अब सिर्फ डामरीकरण का काम बाकी है। बारिश के के बाद डामरीकरण होना हैं। NHAI का दावा है कि, कनेक्टिंग हाईवे समेत ब्रिज का पूरा काम दिवाली तक कंप्लीट हो जाएगा।