परसिया: पेंच नदी तट पर तरबतर मौसम में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन, 'अगले वर्ष जल्दी आना' के नारों से गूंजा तट
दस दिनों तक आराधना के बाद शुक्रवार को भगवान गणेश का विसर्जन किया गया। न्यूटन का पंेच नदी तट अगले बरस तू जल्दी आ के नारों से गूंज उठा। पेंच नदी के न्यूटन अटल घाट पर आसपास के इलाकों से प्रतिमाएं पहुंची। शुक्रवार को रात आठ बजे तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। इस बार बांध के गेट बंद होने से लगालब भरी नदी में विसर्जन किया गया।