🎉 शिवहर जिले का 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न! 🎂
आज शिवहर जिला के 32वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ केक काटकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने एक-दूसरे और जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा शिवहर के निरंतर विकास, सुशासन, और जनकल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। डीएम महोदया ने शिक्षा, स्वास्थ्य, और आधारभूत संरचना में हो रहे निरंतर विकास पर जोर दिया, वहीं एसपी महोदय ने जिले में सुरक्षा, शांति और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने का भरोसा दिलाया।
आइए, जनसहभागिता और टीम भावना से शिवहर को एक विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध जिला बनाने की दिशा में अपना योगदान दें! ✨
#Sheohar #SheoharDistrict #FoundationDay #Bihar #SheoharAdministration #SheoharPolice #Development #BiharNews #शिवहर #स्थापना_दिवस #BiharGovernment
Sheohar, Bihar | Oct 6, 2026