गुण्डरदेही: बेटे वृक्षांश के जन्मदिन पर पर्यावरण प्रेमी भोज साहू ने फलदार पौधे का उपहार दिया, अस्पताल परिसर में किया रोपण
पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने वाले गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम देवरी द निवासी पर्यावरण प्रेमी एवं जल प्रहरी भोज साहू ने अपने बेटे वृक्षांश के जन्मदिन को अनूठे और पर्यावरणमयी अंदाज में मनाया। उन्होंने बेटे को फलदार पौधा उपहार में दिया और उसका अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया।खास बात यह है कि भोज साहू अपने बेटे की उम्र के वर्ष के अनुरूप हर वर्ष उसके जन्मदिन पर पौधारोपण करते हैं और लगाए गए पौधों की स्वयं देखभाल भी करते हैं। इसी पर्यावरणीय संकल्प के तहत अब तक वे अपने बेटे वृक्षांश के नाम से 36 पौधों का रोपण कर चुके हैं।