रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांगों को दो ट्राइसाइकिल और एक छात्रा को साइकिल दी
सोनभद्र में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और एक छात्रा को साइकिल प्रदान की। सीएसआर फंड से मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से दिव्यांगजनों के आवागमन में सहूलियत होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। वहीं, छात्रा को मिली साइकिल से उसकी स्कूल तक पहुंच आसान होगी।