चित्तौड़गढ़: दिलीप सिंह होंगे चित्तौड़गढ़ के नए उपखंड अधिकारी, कपासन और डूंगला को मिले नए SDM, ADM खटीक को भेजा गया झालावाड़
राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव से पहले मंगलवार को 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किये. लिस्ट के अनुसार जयपुर नगर निगम के उपायुक्त दिलीप सिंह को चित्तौड़गढ़ उपखंड अधिकारी लगाया गया वहीं विनीता स्वामी को कपासनऔर बृजेंद्र मीणा को भूपालसागर उपखंड अधिकारी लगाया गया. भूमि अवाप्ति एडीएम रामचंद्र खटीक को झालावाड़ भेजा गया.