हनुमानगढ़: बार संघ अध्यक्ष को धमकी मामले में दूसरे दिन भी पुलिस की कोर्ट में 'नो एंट्री', अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी
जिला अधिवक्ता संघ एवं बार संघ हनुमानगढ़ अध्यक्ष रोहित सिंह खिच्ची को व्हाट्सएप कॉल के जरिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में पुलिस की एंट्री बंद रखी और मुख्य पार्किंग स्थल पर नाका लगाया।