जलेसर: एटा के जलेसर नगरपालिका में 60 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे देशभक्ति के नारे
Jalesar, Etah | Aug 15, 2026 एटा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलेसर नगरपालिका परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगरपालिका परिसर में 60 फीट ऊंचे पोल पर विशाल तिरंगा फहराया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।नगरपालिका अध्यक्ष गौरी वर्मा ने प्रतिनिधि संजीव वर्मा और अधिशासी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।