जसवंतनगर: छिमारा मार्ग पर डंपर में डाल उलझने के बाद सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, टला बड़ा हादसा
राधे-राधे मैरिज होम के पास शीशम का पेड़ जड़ समेत सड़क पर गिर गया। बताया गया कि डंपर में पेड़ की डाल उलझने के बाद खिंचाव से डाल टूट गई। कुछ देर बाद कमजोर हुई जड़ के कारण पूरा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने के समय बारिश हो रही थी और सड़क पर आवागमन कम था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि अचानक पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। आवागमन कम होने से हादसा टल गया।