कोलेबिरा: कोलेबिरा में बस हादसा, एक दर्जन से अधिक घायल
शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, सिमडेगा से रांची जा रही शिवम बस (JH-02-AM-2253) कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय के पास ट्रक को बचाने के क्रम में आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए। सभी को सीएचसी कोलेबिरा पहुंचाया गया। तीन गंभीर घायलों को सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर किया गया।