सिकंदराराऊ: गौसगंज में आरोपी ने मां-बेटे से की मारपीट, पीड़िता ने थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
गौसगंज की लता देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे प्रिंस के साथ घर पर थीं। तभी आरोपी वहां पहुंचा और दोनों से मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। घटना के बाद लता देवी ने सिकंदराराऊ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।