हाथरस: जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय पटाखास का किया औचक निरीक्षण, विधार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित
जनपद हाथरस के जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विकास खंड मुरसान के संविलियन विद्यालय पटाखास का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।