Public App Logo
बलिया पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चर्चित लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस वारदात को बदमाशों द्वारा की गई लूट बताया जा रहा था, उसके पीछे कोई बाहरी अपराधी नहीं बल्कि परिवार के ही लोग निकले। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की साजिश पीड़ित परिवार के करीबी लोगों ने ही रची थी। मामले में भाभी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत लूट की झूठी कहानी गढ़ी गई थी, ताकि आर्थिक लाभ हासिल किया जा सके। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जांच के दौरान कई विरोधाभास मिलने पर पुलिस को शक हुआ और आखिरकार पूरा मामला बेनकाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। #BalliaPolice #lootkand #CrimeNews #UPPolice #Balliakhabar - Belthara Road News