नौगावां सादात: नौगांवा के गांव तगा में धड़ल्ले से मिट्टी का खनन, वीडियो हुआ वायरल
नौगावां सादात। सावन माह के बीच नौगावां क्षेत्र के गांव तगामे में कथित रूप से धड़ल्ले से मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। मिट्टी खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खनन करते वाहन नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।