सिरसागंज: मिशन शक्ति के तहत अरांव पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता के आरोप में युवक को गांव नगला सुभान तिराहे से किया गिरफ्तार
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत अरांव पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर ग्राम नगला सुभान तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और बालिकाओं की ओर अश्लील इशारे कर रहा था, अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा था।