उच्चैन: उच्चैन में SDM सुरेश हरसोलिया ने किया ब्लॉक स्तरीय ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्चैन में ब्लॉक स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी सुरेश हरसोलिया ने ध्वजारोहण किया। पुलिस की टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। छात्रों ने संवेगपूर्ण स्वर में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया और तिरंगे को सलामी दी।