रॉबर्ट्सगंज: मौसम बदलते ही बिजली की मांग घटी, ओबरा बी तापीय परियोजना में उत्पादन घटा, पांच इकाइयां बंद हुईं
सोनभद्र के ओबरा तापीय परियोजना के द्वारा उत्पादन घटा दिया गया है, प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज के साथ बिजली की मांग में आई कमी का असर ओबरा बी तापीय परियोजना पर भी पड़ा है। बिजली की मांग घटने के चलते परियोजना की पांच इकाइयां फिलहाल बंद हो गई हैं। इससे ओबरा बी तापीय परियोजना में बिजली उत्पादन शून्य हो गया है।