जलालाबाद: गांव कोठा मंझा में पाइप डालने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट और राइफल से धमकी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के कोठा मंझा गांव में खेत में पानी लगाने के लिए पाइप डालने को लेकर विवाद हो गया। धनवती पत्नी खुशीराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 जुलाई की रात करीब नौ बजे लालू उर्फ राजपाल ने पाइप डालने से मना किया। विरोध करने पर उसके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की