फुलवरिया प्रखंड की माझा गोसाई पंचायत में बीते कल शनिवार को नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, मुखिया आनंद मोहन राय तथा समाजसेवी चंद्र मोहन राय ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। रविवार कि दोपहर 1:00 बजे मुखिया आनंद मोहन राय ने बताया कि पंचायत में पुस्तकालय खुल जाने से स्थानीय स्तर पर छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी।