महावन: पहाड़ों में बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा, महावन क्षेत्र के निचले इलाकों में प्रशासन अलर्ट
मथुरा। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मथुरा के महावन क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार सुबह करीब सात बजे उप जिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, तहसीलदार जितेंद्र सिंह नायक, तहसीलदार ने जमुना का निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की