सोरांव: नबावगंज थाना क्षेत्र के खोडियार गांव में जमीन के विवाद में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाने में जुटी पुलिस
नवाबगंज में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर एक व्यक्ति अपने दो बेटों संग करीब 20 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। तीनों ने पुलिस पर विपक्षियों से मिलीभगत कर विवादित जमीन पर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चांदन गांव निवासी रामसेवक पटेल अपने दो बेटों संग शनिवार दोपहर करीब एक बजे खोडियार गांव स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया।