पिपरा: पिरोजी कौवाखोह स्थित डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल देशभक्ति के रंग में रंगा, झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Pipra, Palamu | Aug 15, 2026 हरिहरगंज कौवाखोह पिरोजी स्थित डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल के नर्सरी से कक्षा 6वीं तक के छात्र-छात्राओं नृत्य ,गीत, संगीत,नाटक प्रस्तुत किया।