भट्टूकलां: फतेहाबाद में 79.23 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त
फतेहाबाद में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एएनसी सेल ने 79.23 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में नशा तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त की है। मामला थाना भट्टू कलां में दर्ज किया गया।