भदेसर: भदेसर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, पोटला कलां बस स्टैंड के पास पशु को बचाने में युवक गंभीर रूप से घायल
रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार जीरन निवासी रमेश कुलमी श्री सांवलिया जी मंदिर से दर्शन कर बाइक से गांव लौट रहे थे। पोटला कलां बस स्टैंड के पास बाइक के सामने पशु आने पर उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रमेश गंभीर घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें नीमच ले गए। चिकित्सकों के अनुसार हालत खतरे से बाहर