Public App Logo
ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचेंगे, कांवड़ियों के बीच जाकर लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा। दोपहर करीब 12:40 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर पहुंचेगा मुख्यमंत्री का काफिला, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता करेंगे स्वागत। हरिद्वार पहुंचने के बाद सीएम धामी अलकनंदा होटल जाएंगे, कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का करेंगे उद्घाटन। शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से भी ले सकते हैं जानकारी। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट। - Roorkee News