स्वार: कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Suar, Rampur | Sep 26, 2026 दिन शनिवार को समय एक बजे स्वार कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को मसवासी निवासी महिला ने अपनी करीब 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में आशीष और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।